
Police
अंबिकापुर. शहर से लगे बधियाचुआं से शनिवार की सुबह से 2 बालिकाएं लापता हो गईं हैं। दोनों एक-दूसरे की पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकलीं थीं।
इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटीं। इसकी शिकायत दोनों के परिजन ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम बधियाचुआं निवासी 48 वर्षीय सोमारी दास अपनी भतीजी 12 वर्षीय आरती दास को अपने साथ रखती थी। शनिवार की सुबह 6 बजे आरती व पड़ोस की ही रहनेवाली 11 वर्षीय सुहानी सारथी दोनों मॉर्निंग वॉक की बात कहकर घर से निकलीं थीं।
इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटीं। दोनों के परिजन ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर दोनों का पता नहीं चला। थक-हारकर आरती की बुआ ने सोमवार को घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है।
पुलिस मामले में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।
Updated on:
08 Oct 2018 09:09 pm
Published on:
08 Oct 2018 09:09 pm
