अंबिकापुर. Big incident: नमनाकला स्थित रिंग रोड में शनिवार को खेलने के दौरान एक बालक निर्माणाधीन मकान की सैप्टिक टैंक में गिर गया। जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो उसके नाना उसे खोजने निकले थे। इसी बीच निर्माणाधीन मकान के पास बालक की साइकिल व चप्पल दिखाई दी। जब उन्होंने टैंक में झांका तो वह गिरा था। फिर नाना ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया।