अंबिकापुर. CG Leader of opposition: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस आलाकमान द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल व पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता थे, लेकिन हाईकमान ने डॉ. चरण दास पर भरोसा जताया। वहीं दीपक बैज को दोबारा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।