बहू-बेटों सहित पुराने जमाने के थे जेवर
मकान मालकिन के 3 बेटे व बहू हैं। बताया जा रहा है कि मकान मालकिन की आलमारी में बहू-बेटों के जेवर भी रखे हुए थे। इसके अलावा पुराने जमाने के काफी संख्या में सोने-चांदी के जेवर थे। बहू व बेटा ने चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 25-30 लाख रुपए बताई है। चोरी गए जेवरों में सोने की काफी संख्या में मोहरें, सोने का हार, सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, चांदी का पायल, चांदी का नारियल सहित अन्य जेवर थे।