
Burnt poklen
अंबिकापुर/कुसमी. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र के कुदाग में स्थित हिंडालको के बाइक्साइट माइंस में शुक्रवार की रात 35 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने यहां कांटाघर को उड़ाकर 4 पोकलेन, 1 ट्रक, 1 डंपर व अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया तथा वहां मौजूद 5 गार्ड की बेदम पिटाई भी की।
माओवादियों ने बार्डर पर ही झारखंड के कुकुद माइंस में भी उत्पात मचाते हुए यहां कांटाघर को उड़ाकर वाहन व मशीनों को फूंक दिया। मारपीट में घायल हुए तीन गार्ड को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से सामरी क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
गौरतलब है कि सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम सरईडीह में हिंडालको कंपनी की बाक्साइट माइंस संचालित है। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे 35 की संख्या में हथियारबंद माओवादी माइंस में घुस आए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। सबसे पहले माओवादी माइंस के कांटा घर में घुसे और यहां ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड 24 वर्षीय उमाशंकर यादव पिता प्रयाग यादव, 28 वर्षीय लोकनाथ पिता चंद्रनाथ यादव व पारसनाथ यादव की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई कर दी।
इसके बाद कांटा घर को उड़ा दिया। मारपीट से तीनों गार्ड घायल हो गए। कांटा घर उड़ाने के बाद माओवादियों ने माइंस में मौजूद 1 ट्रक, 4 पोकलेन, 1 डंपर सहित अन्य कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
करीब तीन घंटे उत्पात मचाने के बाद देर रात लगभग 2 बजे माओवादी वहां से झारखंड की ओर चले गए। इस दौरान वे अपने साथ कांटाघर का कंप्यूटर भी ले गए। माओवादियों के जाने के बाद घायल सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों व पुलिस को दी।
सुबह बलरामपुर जिले के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इधर जख्मी तीनों सुरक्षाकर्मियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
कुकुद माइंस में भी 3 वाहनों को फूंका
सूत्रों के अनुसार रात में ही माओवादियों ने छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर से लगे कुकुद माइंस में भी जमकर उत्पात मचाया। यहां काफी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने पहले कांटाघर को बम से उड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने ३ वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
Published on:
06 Jan 2018 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
