17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार कार्ड में हुई इस गलती से लग सकती है लाखों की चपत, जल्द कर लें ये काम

Aadhar Card Update: ये तो सबको पता है कि आधार कार्ड (Aadhar card) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, अब तो वोटर आईडी को भी आधार सेे लिंक (Link with Aadhar) करना अनिवार्य हो गया है, आधार कार्ड बनाते समय मोबाइल नंबर, पता, ई-मेल इत्यादि जानकारियां भी देनी होती हैं

2 min read
Google source verification
aadhar_card.jpg

Aadhar Card Update: आधार कार्ड के बिना आपके कई काम रुक जाएंगे। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो जल्द बनवा लें और है तो समय-समय पर इसे अपडेट करवाते रहें। आधार कार्ड बनवाते समय मोबाइल नंबर, पता व ईमेल इत्यादि जानकारियां देनी होती हैं। बाद में यदि नाम या पता बदलवाना होता है तो आप उसे आधार सेवा केंद्र में जाकर अपडेट (Aadhar Card Update) करा सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपने जिस रजिस्टर्ड मोबाइल (Registered Mobile number) नंबर को आधार कार्ड में दिया है यदि वह नंबर खो जाता है तो आपको आधार से संबंधित अन्य जानकारियां अपडेट नहीं हो पाती हैं। नंबर खो जाने पर आपको तत्काल इसे अपडेट कराना होगा, इससे आप आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। यदि आपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट नहीं किया तो आपको लाखों रुपए की चपत लग सकती है और आपको पता भी नहीं चल पाएगा, क्योंकि उक्त मोबाइल नंबर आपके खाते से भी लिंक रहता है।


यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों से कहा कि वे अपना मोबाइल नंबर आधार में हमेशा अपडेट रखें। फ्रॉड से कार्ड धारकों को बचाने के लिए ये सुझाव दिया गया है। आइए हम आपको बताते हैं पूरा प्रोसेस जिससे आप खुद आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं-


1. सबसे पहले यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in इन पर जाएं या https://resident.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर क्लिक करें।
2. अगर यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं तो My Aadhaar पर क्लिक करना होगा।
3. अब Aadhaar Services टैब पर जाएं और Verify Email/Mobile Number को क्लिक करें।
4. यहां अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करने के बाद कांटेक्ट डिटेल में मोबाइल नंबर और ईमेल आदि की जानकारी भरें।

Read More: अपना आधार कार्ड कर लें लॉक ताकि कोई न कर सके इसका मिस यूज, ये है लॉक करने का प्रोसेस


5. अब कैप्चा कोड भरने के बाद send OTP पर क्लिक करें।
6. इतना करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, इससे पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (Mobile number and Email) आधार में दर्ज है।


7. यदि ओटीपी नहीं आता है तो समझ लें कि आधार (Aadhar) में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, इसे आधार सेंटर में जाकर अपडेट कर लें।
8. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद आपको दूसरा आधार कार्ड लेने की जरूरत नहीं है। मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड होते ही मोबाइल पर आधार के OTP आने लगेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग