scriptअदरक खाने के ये हैं 12 फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर इन बीमारियों को ठीक करने में है मददगार | Advantages of Ginger: These are 12 benefits of eating ginger | Patrika News
अंबिकापुर

अदरक खाने के ये हैं 12 फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर इन बीमारियों को ठीक करने में है मददगार

Benefits of Ginger: कई गंभीर बीमारियों (Disease) का इलाज (Treatment) लोगों के घर पर ही होता है, बस जानकारी के अभाव में उसका उपयोग (Use) नहीं कर पाते हैं

अंबिकापुरAug 26, 2021 / 03:04 pm

rampravesh vishwakarma

Benefits of eating Ginger

Benefits of Ginger

अंबिकापुर. इन दिनों लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। बीमारियों को दूर करने कई तरह की दवाइयां लेते हैं, इसमें खर्चे भी अधिक होते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी कई बीमारियों से या तो दूर रहा जा सकता है या उन्हें जड़ से खत्म किया जा सकता है।
हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाले मसाले व जड़ी-बूटी भी कई बीमारियों को दूर करते हैं। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी व मसाले के रूप में उपयोग होने वाला अदरक है, जो हर घर में उपलब्ध होता है। अदरक से कई अस्थमा, सर्दी-खांसी सहित कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

भारत के आयुर्वेदिक ग्रंथों में अदरक को महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे एक शक्तिशाली पाचक के रूप में मानते हैं, क्योंकि यह पाचक अग्नि को भड़काकर भूख को बढ़ाता है।

Shree Krishna Janmashtami 2021: अद्भुत संयोग के कारण इस साल की जन्माष्टमी है बहुत खास, पूजन का ये है शुभ व अभिजीत मुहूर्त

इसके तत्व शरीर के सभी हिस्सों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। आयुर्वेद में अदरक जोड़ों के दर्द, मतली, अस्थमा व गति के कारण होने वाली परेशानी में भी उपयोग किया जाता है।

ये हैं अदरक के 12 फायदे
1. पेट की परेशानियों को ठीक करता है।
2. जोड़ों के दर्द व गठिया में लाभदायक है।
3. माइग्रेन में लाभदायक है।
4. कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है।
5. पाचन शक्ति बढ़ाता है।

सुबह खाली पेट पानी के साथ खाएं कच्चा लहसुन, होंगे गजब के फायदे


6. अस्थमा को ठीक करने में मददगार है।
7. ठंड लगने की संभावना को कम करता है।
8. डीएनए के नष्ट होने को धीमा करता है।
9. दिल से जुड़े कई रोग को ठीक करता है।


10. ब्लड शुगर को कम कर इंसुलीन की मात्रा को बढ़ाता है।
11. खून साफ करने में भी मददगार है।
12. मतली और उल्टी का ठीक करने में मददगार है।

Home / Ambikapur / अदरक खाने के ये हैं 12 फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर इन बीमारियों को ठीक करने में है मददगार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो