18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के 7 दशक बाद कोई कैबिनेट मंत्री पहुंचा इस गांव में, अफसरों के साथ 4 किमी पैदल चढ़े पहाड़ी

Cabinet Minister: मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjeet Bhagat) ने ग्राम खिरखिरी में सड़क, बिजली, स्कूल भवन (School building) एवं हैण्डपंप को दी स्वीकृति

2 min read
Google source verification
आजादी के 7 दशक बाद कोई कैबिनेट मंत्री पहुंचा इस गांव में, अफसरों के साथ 4 किमी पैदल चढ़े पहाड़ी

Minister Amarjeet Bhagat

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमजीत भगत (Food Minister) मंगलवार को 4 किलोमीटर पैदल पहाड़ी पर चढ़कर दुर्गम ग्राम खिरखिरी पहुंचे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी थे। अंबिकापुर जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़ादमाली के आश्रित ग्राम खिरखिरी में यह पहला मौका था जब कोई कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) आजादी के सात दशक बाद पहुंचा था।


खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उसका तत्काल निराकण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम की दुर्गम स्थिति को देखते हुए सबसे पहले आवागमन की सुविधा के लिए तीनों ग्राम पंचायत बड़ादमाली, ग्राम पंचायत रेम्हला तथा ग्राम पंचायत लब्जी की ओर से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए वन विभाग, राजस्व विभाग तथा जनपद पंचायत को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार बिजली की समस्या के निराकण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आगामी अप्रैल माह तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए 5 नग हैण्डपंप खनन की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं कंबल वितरित किया गया।


मंत्री भगत ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

आज इस ग्राम में जिन बुनियादी सुविधाओं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है उसे समय पर पूरा करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। अगली बार यहां आने से पहले इस गांव तक एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित हो।

इस मौके पर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आरपी साय, कलक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, डीएफओ अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


स्वास्थ्य विभाग के अफसर नदारद
मंत्री भगत ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर कलक्टर को कारण सूचना जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आज जो भी विभाग के अधिकारी अनुपस्थित है उन सब को नोटिस जारी करें तथा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्यवाही भी करें। जो अधिकारी कर्मचारी जनता की समस्याओं का समाधान तथा उनको सहूलियत देने में कोताही बरतेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।


जनपद सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, पीएमजीएसवाई, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का इस गांव में पूरी तरह से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि लखनपुर जनपद के कुछ ग्राम पंचायतों का खाता बैंक द्वारा होल्ड किया गया है, जिसे तत्काल अनहोल्ड कराएं ताकि मजदूरी सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के भुगतान निर्वाध रूप से हो सके। उन्होंने अपर कलक्टर को निर्देशित किया कि आज शाम तक उन सभी खातों को अनहोल्ड कराएं और लखनपुर के जनपद सीईओ को कारण बताओ सूचना जारी करें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग