केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर से इस हवाई सेवा (Air service canceled) की शुरुआत की गई थी, जिससे रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा सुगम हो सके। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) उपलब्ध थी, जिसे बाद में बढ़ाकर सप्ताह में छह दिन कर दिया गया।