14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिस्चार्ज होते ही शासकीय विमान से रायपुर रवाना हुए अजीत जोगी, राजमाता के 13वीं कार्यक्रम में बिगड़ गई थी तबियत

Ajeet Jogi: सरगुजा रियासत की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के 13वीं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने आए थे अंबिकापुर

less than 1 minute read
Google source verification
डिस्चार्ज होते ही शासकीय विमान से रायपुर रवाना हुए अजीत जोगी, राजमाता के 13वीं कार्यक्रम में बिगड़ गई थी तबियत

Ajeet Jogi

अंबिकापुर. सरगुजा रियासत की राजमाता देंवेंद्र कुमारी सिंहदेव के 13वीं कार्यक्रम में शनिवार को अंबिकापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लो बीपी की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सेहत में सुधार होने के बाद रविवार की दोपहर अजीत जोगी शासकीय विमान से रायपुर रवाना हो गए। (Ajit Jogi)


गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे पूर्व सीएम अजीत जोगी राजमाता की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि देने मंच पर चढ़े थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। लो बीपी की शिकायत पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबियत खराब होने की खबर मिलने पर सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंच उनका हाल-चाल जाना था।


शासकीय विमान से रवाना हुए रायपुर
अस्पताल में उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर रविवार की दोपहर शासकीय विमान से अजीत जोगी रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी दानिश रफीक, बलविंदर सिंह छाबड़ा, भाजपा नेता आलोक दुबे व अन्य लोग दरिमा हवाई पट्टी पर मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग