दोनों आरोपियों ने चोरी करने के बाद रायफल व कारतूस (AK-47 theft case) को जमीन में गाडक़र छुपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। वहीं चोरी के जेवर भी आरोपियों से बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरियों के मामले में भी पूछताछ कर रही है।