2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूनाइटेड किंगडम से पढ़कर लौटी है छात्रा अंबालिका, हाथियों से बचने के बता रही तरीके

हाथ में माइक लेकर लोगों को कर रही जागरुक, अंबिकापुर से लगे मोहनपुर में फिलहाल डटा हुआ है 50 हाथियों का दल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Feb 2018, 8:55 PM IST

Ambalika Singh

Ambalika Singh

अंबिकापुर. ग्रामीणों की चौपाल लगाकर हाथ में माइक लेकर बड़े ही सहज अंदाज में ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह देती एक युवती वन अमले के साथ ग्राम पंचायत मोहनपुर में इन दिनों नजर आ रही है। हकीकत में ये कोई वन कर्मचारी नहीं, बल्कि यूनाइटेड किंगडम से एलएलएम इन वैश्विक पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन में पढ़ाई पूरी कर लोगों की मदद करने पहुंची अंबालिका सिंह हैं। इन दिनों मोहनपुर में 50 हाथियों का दल डटा हुआ है। उससे दूर रहकर लोगों को सुरक्षित रहने की उपाय वे गांव की गलियों में घूम-घूमकर बता रही हैं।


यूनाइटेड किंगडम में विधि की पढ़ाई पूरी कर कभी नहीं सोचा था कि वन विभाग के साथ मिलकर लोगों को समझाने का काम भी करना पड़ेगा। चाहती तो किसी बड़ी कम्पनी में वैश्विक पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कानून पर अधिकारियों को ज्ञान दे रही होती, लेकिन सरगुजा में जन्मी अंबालिका सिंह आए दिन यहां हो रहे मानव व इंसानों के बीच बढ़ रहे द्वंद्व को देखते हुए इसे मैदानी स्तर पर जाकर जागरूकता लाने का निर्णय लिया।

ग्राम मोहनपुर में पिछले एक सप्ताह से ५० हाथियों का दल उत्पात मचाया हुआ है। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि न हो इसके लिए वे गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। वन कर्मचारियों के साथ गांव की गलियों में जगह-जगह ग्रामीणों की चौपाल लगाकर लोगों को समझाइश दे रही हैं।


घर में शराब नहीं बनाने की दे रही हैं सलाह
अंबालिका सिंह द्वारा गांव के लोगों को घरों में शराब नहीं बनाने की सलाह दी जा रही है। पिछले दिनों हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए रिसर्च के आधार पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वे बता रही हैं कि हाथी जब बस्ती में पहुंचे तो उसके नजदीक न जाएं। इसके साथ ही घर के आस-पास लाइट जलाकर रखें ताकि हाथी बस्ती के नजदीक न आएं। इस दौरान भीड़ बनाकर रात के अंधेरे में हाथियों के नजदीक न जाए।