7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सड़क दुर्घटना में मासूम बेटे की मौत, पिता समेत 3 की हालत गंभीर, आधी रात इलाज करने पहुंचे महापौर- देखें वीडियो

Ambikapur Accident: खड़े ट्रक से टकरा गई वैन, पारिवारिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा, खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचकर महापौर ने बालक का किया इलाज

2 min read
Google source verification
Video: सड़क दुर्घटना में मासूम बेटे की मौत, पिता समेत 3 की हालत गंभीर, आधी रात इलाज करने पहुंचे महापौर- देखें वीडियो

Mayor treatment injured innocent

अंबिकापुर. शहर से लगे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मेंड्राकला के पास बुधवार की देर रात एक ही परिवार के महिला-पुरुष व बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में वैन में सवार 1 दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। (Ambikapur accident)

घटना की जानकारी मिलते ही महापौर डॉ. अजय तिर्की अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज किया। इस दौरान चिकित्सकों ने जांच पश्चात 6 वर्षीय एक बालक को मृत घोषित कर दिया। सभी रिश्तेदार के घर से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

दरिमा थाना क्षेत्र के नवाबांध निवासी दयाशंकर राजवाड़े बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ वैन में सवार होकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार के घर दरिमा के ग्राम पर्री गए थे। वैन में 1 दर्जन लोग सवार थे। सभी कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे।

इसी बीच रास्ते में मेंड्राकला हाई स्कूल के पास खड़े ट्रक से वैन टकरा (Road accident) गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने ६ वर्षीय युवराज राजवाड़े पिता सुनील राजवाड़े को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


इन घायलों का चल रहा इलाज
दुर्घटना में घायल सुनील राजवाड़े, मुकेश, प्रिंस की स्थिति गंभीर बनी हुई इनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में जबकि प्रतिमा, देवमति, बिफइया, मनोरमा, कुन्ती बाई का इलाज सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। जबकि 2 महिलाओं को इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अस्पताल पहुंच महापौर ने किया इलाज
सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महापौर डॉ. अजय तिर्की रात 12 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज किया। इस दौरान अस्पताल के अन्य आपातकालीन डॉक्टर भी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल के स्टाफ नर्सों का भी काफी सहयोग रहा।

एक बच्चे को गंभीर चोट लगने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि डॉ. अजय तिर्की वर्ष 2014 में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आरएमओ के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने इस्तीफा देकर मेयर का चुनाव लड़ा था।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime