5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैफिक जवान बनकर ट्रक ड्राइवर जुर्माने के नाम पर ले लिए रुपए, सीसीटीवी में कैद 1 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur crime: दस दिन पूर्व शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड (Bus stand) के पास की घटना, दो आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम, दूसरे की तलाश जारी

2 min read
Google source verification
ट्रैफिक जवान बनकर ट्रक ड्राइवर जुर्माने के नाम पर ले लिए रुपए, सीसीटीवी में कैद 1 आरोपी गिरफ्तार

Fake traffic police arrested

अंबिकापुर. दस दिन पूर्व शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप ट्रैफिक पुलिस (Traffic jawans) बताकर बाइक सवार दो युवकों ने एक ट्रक चालक को डरा धमका कर कागजात व अन्य कारण बताकर दो हजार रुपए ठग लिए थे। ट्रक ड्राइवर ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है।


रामजीत राम यूपी का निवासी है। ट्रक चालक का काम करता है। 25 को वेस्टेज सरिया लोड कर रायपुर जा रहा था। रास्ते में शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास चालक वाहन रोक कर टायर का हवा चेक कर रहा था।

इस दौरान पीछे से सफेद रंग की बाइक से दो युवक आए और अपने आप को ट्रैफिक पुलिस बताकर ट्रक को नो एंट्री में खड़े करने की बात को लेकर वाहन के कागज की मांग करने लगे।

ये भी पढ़े: रात में गश्त पर निकले टीआई ने रुकवाया ट्रक, पीछे झांक कर देखा तो रह गए दंग, 2 गिरफ्तार

इस दौरान दोनों आरोपियों ने चालक को डरा कर दो हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। ट्रक चालक ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 170, 419, 420, 465, 468 व 471 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ाया आरोपी
मणिपुर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) के आधार पर पुलिस ने शहर के चांदनी चौक निवासी आरोपी तफशीर आलम उर्फ आरजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़े: नशे के कारोबारियों पर रहम करने वाले 2 टीआई लाइन अटैच, 2 एएसआई पर भी गिरी गाज

उसने पुलिस को अपने एक और साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने बताया। पुलिस ने आरोपी तफशीर के पास से घटना के दौरान प्रयुक्त बाइक, कपड़ा जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तफशीर को न्यायालय (Court) में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग