शाम करीब 6.30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे बनारस मुख्य मार्ग पर ग्राम पनसरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी-0548 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से दोनों सड़क किनारे सिर के बल गिरे और उनकी वहीं मौत हो गई। इधर ट्रक भी अनियंत्रित होकर खरहरा पुल में पलट गया।