
young man death in road accident in jabalpur
राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम कंडा निवासी एक पहाड़ी कोरवा युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वह साप्ताहिक बाजार से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वह एक ट्रैक्टर में सवार हो गया। रास्ते में अचानक वह गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया।
इससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम कंडा निवासी 35 वर्षीय माधव कोड़ाकू पिता अघलु कोड़ाकू शनिवार के दिन अपने घर से साप्ताहिक बाजार ग्राम पस्ता आया हुआ था। बाजार से काम निपटाकर वह अपने घर जाने के लिए शाम 6 बजे निकला। इसी बीच वह गांव की ओर ही जा रहे ट्रैक्टर पर सवार हो गया।
चालक ने उसे ट्रैक्टर के इंजन के ऊपर बैठा लिया था। रास्ते में जगरदाहापारा के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। हादसे में पहियों के नीचे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा ३०४ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
घर में पसरा मातम
युवक की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही वे बिलखने लगे। युवक की मौत से उसके घर सहित गांव में मातम पसर गया है।
तेज रफ्तार बन रहा कारण
सड़क हादसे का प्रमुख कारण इन दिनों वाहनों की तेज रफ्तार है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। आरटीओ व पुलिस भी ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती दिखाई देती।
Published on:
12 Nov 2017 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
