1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृहमंत्री ने दलालों को दी चेतावनी, कहा- बोनस पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल

धनतेरस व दीपावली के उपलक्ष्य में गृहमंत्री ने पार्वतीपुर को दी कई सौगात, 141 महिलाओं को किया गैस चुल्हे का वितरण

3 min read
Google source verification
CG Home minister

Home minister distributed gas

पोड़ी मोड़. शासन द्वारा किसानों के खाते में धान बोनस की राशि डाल दी गई है। जिन लोगों ने किसानों खाते से धान बेचा उसे भी राशि मिल चुकी है। अब बोनस की राशि केवल किसानों की है। किसान दलालों के चक्कर में न पड़े। दलाल यदि किसानों को परेशान करते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।


ये बातें प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत केवरा के पार्वतीपुर में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित गैस चुल्हा वितरण कार्यक्रम में गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। इस दौरान उन्होंने 141 महिलाओं को गैस चुल्हे का वितरण किया। इसके अलावा विधायक निधि से चबूतरा निर्माण, नवीन यात्री प्रतीक्षालय व अन्य सौगात भी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष रामधन राजवाड़े व मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता उपस्थित थे। गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की महिलाओं की तकलीफ को देखते हुए हमारे लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव-गांव में गैस बांटने का काम कर रहे है। हमारे देश की महिलाएं लकड़ी के धुएं से मुक्ति पाएं और लकड़ी लाने जंगल न जाना पड़े।

महिलाएं सुरक्षित रहें,और उन्हें हर तरह की सुविधा मिल सके। कांग्रेस के कार्यकाल में चावल के जगह खुदी-कुटकी और सड़े हुए बोरेे में चावल दिया जाता था। जो खाने योग्य बिल्कुल नही रहता था। शुद्ध आयोडिन नमक की जगह पर खड़ी नमक वितरण किया जाता था जिससे कई प्रकार के रोगों से ग्रसित होना पड़ता था।

हमारी नन्हीं बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर शिक्षा से कोसों दूर रहती थी। मगर भाजपा के शासन काल में सभी कुरीतियां दूर हुई। गरीब परिवार महिलाओं के लिए बेटियों के लिए भाजपा केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कई अनगिनत नई योजनाओं को चालू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

और शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश नित नए आयाम रहा है। कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष लालसंतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष रामधन राजवाड़े, महामंत्री अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया। मंच संचालन भाजपा मंडल मंत्री मनीष मिश्रा तथा आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता टोप्पो, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, प्रह्लाद गुप्ता, विश्वनाथ साहू , मोहम्मद जहांगीर अंसारी, विशाल गुप्ता , वीरा राजवाड़े, बाबू लाल राजवाड़े , राम लाल राजवाड़े ,जवाहर प्रसाद गुप्ता, शिवपाल टोप्पो, प्रहलाद गुप्ता, घासी राम, छोटू खान लल्लू, श्रीलाल, महेश गुप्ता, नायब तहसीलदार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थे।


बोनस की राशि सिर्फ किसानों की
गृहमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से कहा कि उन्होंने जो धान बेचा है उसकी राश उनके खाते में जमा हो गई है। किसान दलालों के चक्कर मे न पड़े। आपके खाते में अगर किसी दूसरे ने धान बेचा है तो उसको उसका पैसा मिल गया है, अब जो भी बोनस राशि आई है वह आपका है। अगर इसमें कोई जोर जबरदस्ती करता है तो तत्काल मुझे बताएं, उन्हें जेल भेजा जाएगा।


141 महिलाओं को बांटा गैस चुल्हा
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने 141 महिलाओं को गैस चुल्हे का वितरण किया। ग्रामीण परिवार के माताओं बहनों को चेहरे पर जहां खुशियां बिखेरी, वहीं 1 लाख रुपए नवीन यात्री प्रतीक्षालय हेतु, 25 हजार शिव मंदिर के पास चबूतरा निर्माण हेतु, शैला पार्टी के सामग्री हेतु 10 हजार, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु खेल सामग्री हेतु 10 हजार तथा पंडोपारा में नल जल योजना के तहत मरम्मत कार्य हेतु 10 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग