गौरतलब है कि निर्माण एजेंसी के सर्वे के बाद जिला प्रशासन द्वारा रिंग रोड किनारे रहने वाले 181 लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस नोटिस के बाद लगभग 22 लोगों ने नोटिस के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, परंतु मिशन चौक से आकाशवाणी चौक के बीच रहने वाले 3 नागरिकों ने मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।