7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेरिस सिटी ऑफ फ्रांस में भी अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल की हुई तारीफ, पहुंची थीं निगम कमिश्नर

Ambikapur cleanliness model: पेरिस सिटी फ्रांस में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में अंबिकापुर की नगर निगम आयुक्त को अंबिकापुर एवं भारत में वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में व्याख्यान के लिए किया गया था चयनित

2 min read
Google source verification
Ambikapur Cleanliness model

Ambikapur Nigam commissioner in paris city of France

अंबिकापुर. Ambikapur cleanliness model: पेरिस सिटी फ्रांस द्वारा 26 से २८ मई तक आयोजित ‘इंटरनेशनल फोरम टू इंड प्लास्टिक पॉल्यूशन इन सिटीज’ तथा ‘द वॉइस ऑफ सिटीज एण्ड रीजंस ऑन प्लास्टिक पॉल्यूशन’ कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने हिस्सा लिया। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अंबिकापुर निगम आयुक्त को नामांकित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में अंबिकापुर एवं भारत में वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में आयुक्त ने अपने व्याख्यान की प्रस्तुति दी। इस दौरान अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल को काफी सराहना मिली।


26 मई को पेरिस सिटी ऑफ फ्रांस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मॉडरेटर कोबी ब्रांड डिप्टी जनरल सेक्रेटरी पेरिस डेलीगेट जॉय बेलमोंट मेयर क्वेजोन सिटी फिलिपिंस माइकल बोयस्वर्ट डेलीगेट फ्रॉम कनाडा के साथ अंबिकापुर आयुक्त द्वारा मंच साझा किया गया।

इस फोरम में आयुक्त द्वारा अंबिकापुर नगर में चल रहे एसएलआरएम मॉडल में बारे में विस्तार से बताते हुए स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर संग्रहण से प्राप्त कचरे के प्राइमरी, सेकेंडरी एवं टर्सरी सेग्रेगेशन प्लास्टिक से दाना बनाने के बारे में बताया गया।

साथ ही बताया गया कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से 63 प्रकार से प्लास्टिक का सेग्रेगेशन करने के कारण पूरी प्रक्रिया में निकलने वाला नॉन रिसाइक्लेबल वेस्ट मात्र 10 प्रतिशत बचता है। इसे सीमेंट प्लांट भेजा जाता है। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु संचालित दीदी बर्तन बैंक एवं गार्बेज कैफे के बारे में भी बताया गया।

आयुक्त द्वारा बताया गया कि अंबिकापुर में जन सहयोग से यूजर चार्ज, कचरे के सूक्ष्म पृथक्करण उपरांत विक्रय से आय प्राप्त हो रहा है, वहीं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के कन्वर्जेंस से अच्छा कार्य किया जा रहा है।

विगत माह में देश के 10 राज्यों से आई टीम तथा कचरे के प्रोसेसिंग एवं विक्रय के डिजिटाइजेशन हेतु भारत सरकार द्वारा अंबिकापुर को मॉडल के रूप में चयनित कर संसाधन पोर्टल का कार्य प्रारंभ करने की बात भी बताई गई।

यह भी पढ़ें: Video: 2 बच्चों के पिता को युवती से हो गया प्यार, फिर शोले मूवी के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढक़र की नौटंकी


अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी यहां के मॉडल को समझा
पेरिस सिटी फ्रांस में आयोजित कार्यक्रम में आए अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने अंबिकापुर के मॉडल को बारीकी से समझा और यहां के कार्यों के बारे में निगम आयुक्त से पूरी जानकारी ली। ऐसे में अंबिकापुर स्वच्छता मॉडल का डंका पेरिस सिटी फ्रांस में भी बजा। लोगों ने यहां के मॉडल की खूब तारीफ की।

इस दौरान मॉडरेटर कोबी ब्रांड ने अंबिकापुर मॉडल की सराहना करते हुए कहा छोटे एवं मध्यम श्रेणी के नगरों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण है। यह कचरा प्रबंधन के साथ-साथ आजीविका भी प्रदान कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग