अंबिकापुर. बांसबाड़ी में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती एक युवक की लाश वहां पहुंचे चरवाहे ने देखी। वह बदहवास वहां से भागा व पुलिसकर्मी को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी, क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांधीनगर थाने में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर कपड़ों से सड़ी-गली लाश की पहचान की।