14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग बोले- सरकार के खिलाफ आरोप पत्र है टीएस सिंहदेव की सीएम को लिखी चिट्ठी

Minister TS Singhdeo: स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री ने 2 दिन पूर्व पंचायत मंत्री (Panchayat Minister) के पद से दिया था इस्तीफा, सीएम के नाम 4 पेज के लिखे गए त्याग पत्र (Resignation letter) में अपनी ही सरकार पर कई आरोप लगाए थे, टीएस के पत्र को लेकर भाजपा (BJP) ने की प्रेसवार्ता

2 min read
Google source verification
Minister TS Singhdeo

BJP leader Anurag Singhdeo

अंबिकापुर. Minister TS Singhdeo: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव ने एक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह सामान्य बात हो सकती है। लेकिन उन्होंने जिस प्रकार से इस्तीफे के साथ जो महत्वपूर्ण पत्र लिखा उस पत्र के आधार पर संपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियां निर्मित हो गईं हंै। टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) ने जो पत्र लिखा है, उसे पढऩे से पता चलता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के ऊपर एक तरीके से अविश्वास का आरोप पत्र लगाया है। टीएस सिंहदेव का जो पत्र है, वह आरोप पत्र से कम नहीं है। उक्त बातें सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कही।


अनुराग ने कहा कि टीएस सिंह देव ने पत्र में पेसा कानून का भी मुद्दा उठाया है, जो सरगुजा की जनजातियों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने पत्र में मजदूर हितों की भी बात की है। इसके अलावा पीएम आवास का भी उल्लेख करते हुए ८ लाख मकान नहीं बनने का जिक्र किया है। यह काफी गंभीर व सही आरोप हैं।

इससे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि तरह उनके विभाग के कार्यों के अनुमोदन में अधिकारियों का दखल था। साथ ही साजिशपूूर्वक आंदोलन कराने का भी आरोप है। पत्रवार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी, अभिमन्यु गुप्ता, प्रबोध मिंज, संतोष दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने का विचार
अनुराग सिंह देव ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में भारतीय जनता पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने का विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार 3 वर्षों से पीएम आवास, रोजगार गारंटी योजना में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ सवाल उठाते रही है, लेकिन सरकार इस मामले को लेकर पल्ला झाड़ देती थी।

सरकार कहती थी कि बीजेपी विपक्ष में है इसलिए आरोप लगा रही है। लेकिन अब सरकार के अभिन्न अंग कैबिनेट मंत्री ने ही आरोप लगाया है। अनुराग सिंह देव ने कहा कि सरकार ने अब सदन व जनता से अपना विश्वास खो दिया है।

यह भी पढ़ें: टीएस सिहंदेव ने सीएम को लिखा पत्र, बताया- किस वजह से पंचायत मंत्री के पद से देना पड़ा इस्तीफा


पद प्राप्ति की होड़ में लगे रहे टीएस सिंहदेव
अनुराग (BJP leader Anurag Singhdeo) ने कहा कि टीएस सिंह देव की आखिर ये कैसी नाराजगी है जो स्वास्थ्य मंत्री पद पर अभी भी बने हैं और पंचायत विभाग छोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिरकार वह कितना नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव जनता के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्व को छोड़कर लगातार पद प्राप्ति की होड़ में लगे रहे। जब उनकी आवश्यकता यहां होती है तो वह यहां नहीं रहते हैं। कहीं न कहीं सरगुजा की जनता को इससे नुकसान हो रहा है।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग