5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के गौरी मंदिर के पास सुबह पहुंच गया भालू, अचानक लोगों की पड़ी नजर तो…

आए दिन शहर में घुस रहे भालू, महामाया पहाड़ से निकलकर अलसुबह पहुंच गया था शहर में

less than 1 minute read
Google source verification
Bear

Bear

अंबिकापुर. जंगल की अवैध कटाई की वजह से पिछले कुछ माह से भालू व हाथी शहर में प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार की सुबह महामाया पहाड़ की तरफ से एक भालू रामानुजगंज रोड स्थित गौरी मंदिर के समीप पहुंच गया।

हालांकि भालू ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और सुबह ही निकल गया। इसकी वजह से भालू के आने की पुष्टि वन विभाग द्वारा भी नहीं की गई है।


भालू आए दिन भोजन की तलाश में शहर में पहुंच रहे हैं। इस संबंध में जानकारों का कहना है कि शहर से लगे आसपास के जंगल की अवैध कटाई होने की वजह से भालू शहर में पहुंच रहे हैं।

शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे महामाया पहाड़ की तरफ से एक भालू शहर में प्रवेश कर गया। वह भोजन की तलाश में पुलिस लाइन के समीप स्थित गौरीमंदिर के सामने पहुंच गया था।

लेकिन लोगों को देख वह चुपचाप गाड़ा घाट की तरफ से होते हुए महामाया पहाड़ की ओर निकल गया। भालू के पहुंचने की जानकारी जब तक वन विभाग के आला अधिकारियों को होती तब तक वह जंगल की तरफ रवाना हो गया था।


लगातार पहुंच रहे शहर
वन विभाग द्वारा शुरू की गई जामंवत योजना काफी वर्ष पूर्व की गई थी लेकिन इस योजना का कोई लाभ नहीं मिला। भालुओं के लिए इस योजना के तहत जंगल में रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

इसकी वजह से भालू आए दिन शहर में पहुंच रहे हैं। सबसे पहले फुन्दुरडिहारी में 17 अप्रैल को एक भालू पहुंचा था। इसे वन विभाग द्वारा रेस्कयू कर पकड़ा गया था।

इसके कुछ दिनों बाद ही 12 मई को पिलखा पहाड़ की तरफ से समलाया मंदिर के सामने एक घर में भालू प्रवेश कर गया था। इसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग द्वारा पकड़ा जा सका था।