7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम की इस घोषणा के साथ ही इस शख्स ने 21 साल बाद कटवाई दाढ़ी, लिया था ये संकल्प

Unique News: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने की जिला बनाने की घोषणा, खुशी में उड़े रंग-गुलाल, कटवाई दाढ़ी (Cut beard) और लोगों को दी शुभकामनाएं

2 min read
Google source verification
Ramashankar Gupta

Ramashankar Gupta before cut beard and after

अंबिकापुर. वर्ष 2000 में कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक शख्स ने संकल्प लिया था कि जब तक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बनेगा, तब तक अपनी दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा। 15 अगस्त को सीएम द्वारा मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा करने के साथ ही 21 साल से बढ़ती आ रही दाढ़ी उतर गई।

उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। जिला बनने की घोषणा सुनते ही लोग खुशी से झूम उठे। कोई पटाखे फोड़ता नजर आया तो कोई रंग-गुलाल उड़ाता।


गौरतलब है कि 15 अगस्त (Independence Day 2021) को सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 4 नए जिले बनाने की घोषणा की। इनमें सारंगढ़, सक्ती, मोहला-मानपुर व मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। इसके साथ ही अब यहां 32 जिले हो गए।

कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा पर लोग तो खुश थे ही, यहां एक ऐसा भी शख्स था जो 21 साल पुरानी अपनी दाढ़ी कटवा (Cut beard) रहा था। दरअसल मनेंद्र्रगढ़ निवासी एक्टिविस्ट रमाशंकर गुप्ता ने वर्ष 2000 में संकल्प लिया था कि जब तक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बन जाता, वे अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।

Read More: अजब-गजब : ये लोग कीचड़ में पटक कर बारातियों का करते हैं स्वागत, फिर धूमधाम से होती है शादी

यह संकल्प पूरे 21 साल तक चला। इस बीच 3 सरकारें (Government) बदल गईं लेकिन उनका इंतजार खत्म होता नजर नहीं आ रहा था।


21 साल बाद कटाई दाढ़ी
प्रदेश में जब दोबारा कांग्रेस की सरकार आई तब भी मनेंद्रगढ़ को जिला (Manendragarh District) बनाने की ढाई साल तक आस नहीं दिखाई दी। लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल ने इसे कोरिया जिले से अलग करते हुए अलग जिला बनाने की घोषणा कर दी।

Read More: प्रदेश की पहली नपा जहां स्वीकृत हुआ था स्वीमिंग पूल, तस्वीर देखें और पढ़ें 80 लाख के बंदरबांट की कहानी

इसके साथ ही रमाशंकर गुप्ता का दाढ़ी कटवाने का इंतजार भी खत्म हा गया। लोगों ने जब उनसे कहा कि अब दाढ़ी बनवा लीजिए तो उन्होंने इस बात को सहर्ष स्वीकार किया। फिर खुशी में पूरा क्षेत्र झूम उठा।