अंबिकापुर. Bees attack: शहर से लगे खैरबार में सोमवार की शाम इवनिंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों ने उसे काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। किसी तरह हिम्मत कर मोहल्ले के ही 2 युवकों ने कंबल ओढाकर व पानी छिडक़कर उसे बचाया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के कोई संतान नहीं थे, ऐसे में मोहल्लेवासियों ने उसका अंतिम संस्कार किया।