6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध कोयला खदान में दबकर 2 नाबालिगों की मौत, कोयले की चोरी करते समय हुआ हादसा

Illegal coal mines collapsed: सानीबर्रा सुखरी भंडार जंगल में स्थित है अवैध कोयला खदान, सूचना मिलते ही फॉरेस्ट व पुलिस की टीम पहुंची मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Apr 2024, 2:54 PM IST

अवैध कोयला खदान में दबकर 2 नाबालिगों की मौत, कोयले की चोरी करते समय हुआ हादसा

Illegal coal mines

अंबिकापुर. Illegal coal mines collapsed: उदयपुर के ग्राम सानीबर्रा सुखरी भंडार जंगल स्थित अवैध कोयला खदान धसने से 2 नाबालिगों की दबकर मौत हो गई। शनिवार की सुबह कुछ 2 नाबालिग व एक युवक अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खदान में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के लिए भिजवाया है।


गौरतलब है कि सरगुजा, सूरजपुर व कोरिया जिले में कोयले की कई अवैध खदानें संचालित हैं। यहां से हर दिन सैकड़ों टन कोयले की चोरी होती है।

एसईसीएल प्रबंधन की निगरानी के बावजूद कोयला चोरी पर अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। अवैध खदान से कोयला चोरी करते समय कई बार बड़ा हादसा भी हो चुका है, इसके बाद भी न तो अवैध खदानें बंद हुई हैं और न ही इन घटनाओं से कोयला चोरी करने वालों के मन में कोई डर रह गया है।

इसी कड़ी में शनिवार की सुबह उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखरी भंडार से लगे जंगल में अवैध कोयला खदान में दबने से 2 नाबालिगों की मौत हो गई। मृतकों का नाम बुधलाल 15 वर्ष व तिरंगा 16 वर्ष बताया जा रही है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटी का लडक़ों के साथ काम पर जाना पिता को नहीं लगता था अच्छा, कुल्हाड़ी से काट डाला


तीसरे की बच गई जान
बताया जा रहा है कि 2 नाबालिग समेत 3 लोग बंद हो चुकी बोदाढोढ़ा की कोयला खदान से अवैध तरीके से कोयला निकालने सुबह गए थे। खदान की खुदाई ेके दौरान प्यास लगने पर एक युवक पानी पीने बाहर निकल गया। जबकि बुधलाल व तिरंगा भीतर घुसकर खुदाई कर रहे थे।

इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक खदान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और उसमें दबकर दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।