8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big land scam: मैनपाट में 65 एकड़ जमीन का घोटाला मामला: प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, बना था फर्जी पट्टा

Big land scam: मैनपाट में 65 एकड़ शासकीय जमीन को शासकीय मद में किया गया शामिल, पूर्व में भी 318 एकड़ जमीन को कराया गया था मुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Sep 2024, 9:01 PM IST

Big land scam

अंबिकापुर. Big land scam: शासकीय जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा (Big land scam) बनवाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मैनपाट में 65 एकड़ जमीन को शासकीय मद में शामिल किया गया है। पूर्व में भी मैनपाट 318 एकड़ भूमि को शासकीय किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से पट्टा बनवाने वालों में हडक़ंप है।

मैनपाट में शासकीय जमीन घोटाला (Big land scam) का बड़ा मामला सामने आया था। यहां करीब 1000 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा बनवाया गया था। मामले की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर सीतापुर एसडीएम ने मामले की जांच की थी।

जांच में मैनपाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा (Big land scam) सामने आया था। पूर्व में कार्रवाई करे हुए एसडीएम ने 318 एकड़ भूमि को फर्जी पट्टे को निरस्त करते हुए शासकीय मद में शामिल किया था। वहीं 28 प्रकरणों का मामला लंबित था।

इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एसडीएम ने 65 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराकर शासकीय मद में शामिल करा दिया गया है। शासकीय 65 एकड़ जमीन (Big land scam) पर मैनपाट ब्लॉक के ग्राम नर्मदापुर व बरिमा गांव के लोगों ने फर्जी पट्टा बनवा रखा था।

यह भी पढ़ें: CG Latest news: 2 युवकों की मिली लाश, एक पड़ा था रेलवे ट्रैक पर तो दूसरे के गले में लगा था फांसी का फंदा

Big land scam: आगे भी होगी कार्रवाई

एसडीएम ने बताया कि अब तक 383 एकड़ भूमि का फर्जी पट्टा निरस्त कराते हुए शासकीय मद में शामिल कराया जा चुका है। योजना के तहत आगे भी यह कार्रवाई चलेगी।

मैनपाट में बेहिसाब अतिक्रमण

गौरतलब है कि मैनपाट में शासकीय भूमि घोटाले (Big land scam) का मामला काफी दिनों से चला आ रहा है। मैनपाट में कई जगहों पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण भी कर रखा है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई की जा चुकी है।