
Dugdh Sagar Dairy
अंबिकापुर. सहकारी सेवा समिति द्वारा संचालित दुग्ध सागर डेयरी में 3 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी (Big scam) का मामला सामने आया है। 2 वर्ष पूर्व बंद हो चुकी दुग्ध सागर डेयरी को समिति के सीईओ और संचालक मिलकर अनाधिकृत रूप से चला रहे थे। समिति की महिलाओं ने दूध की लाभांश राशि में भी गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर ने जांच के बाद मामले में सीईओ व संचालक के खिलाफ नगर निगम आयुक्त और पशु चिकित्सा विभाग एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने दुग्ध सागर सहकारी सेवा समिति (Big scam) का गठन किया गया था। समिति को दुग्ध डेयरी के संचालन के लिए स्टेडियम के बगल में दुकान का आबंटन किया गया था। समिति द्वारा लुंड्रा क्षेत्र के गांवों से दूध का संकलन कर अंबिकापुर में बेचा जाता था।
इसमें दूध उत्पादकों को लाभांश (Big scam) भी देने का प्रावधान किया गया था। सहकारी समिति के संचालन के लिए लमगांव की बीना कौशिक को अध्यक्ष, बटवाही की रीता यादव को सचिव और तारा पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया था।
समिति का सीईओ दीपक सिंह को और दूध बिक्री के लिए मो. शाहिद अंसारी को सहायक रखा गया था। समिति वर्ष 2023 से बंद थी। वहीं समिति की महिलाओं ने दूध की लाभांश राशि में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी।
मामले (Big scam) की जांच सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने कराई। जांच में पता चला कि महिला समिति वर्ष 2023 से बंद है। इसका संचालन अवैध रूप से नगर निगम के दुकान में किया जा रहा था। लाभांश की राशि का भुगतान भी किसानों को नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन एवं निगम के दुकान में संचालित डेयरी को प्रशासन ने बंद करा दिया है।
नगर निगम ने दुकान (Big scam) को आधिपत्य में लेते हुए उसमें ताला जड़ दिया है। मामले में सीईओ दीपक सिंह और संचालक मो. शाहिद अंसारी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश कलेक्टर सरगुजा ने पशु चिकित्सा विभाग और नगर निगम को दिया है।
Updated on:
30 Apr 2025 07:42 pm
Published on:
30 Apr 2025 07:42 pm
