अंबिकापुर. Road accident: सूरजपुर व बलरामपुर जिले में 2 अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 युवकोंं की मौत हो गई। तीनों महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को मेला देखने गए थे। मेला देखकर लौटने के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को कार ने टक्कर मार दी, जबकि तीसरा युवक बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल जबकि एक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।