
अंबिकापुर. Central Budget: भारत सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की देश एवं प्रदेशभर में काफी चर्चा है। इस बजट को सप्तऋषि का नाम दिया गया है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य समावेशी विकास का अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बुधवार को अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इस बार के बजट में सरगुजा के लिए एनर्जी कॉरिडोर में 50 हजार करोड़ एवं विशेष पिछड़ी जाति के उत्थान के लिए 15 हजार करोड़ की बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बहुत बड़ी राशि दी गई है, नई योजना बनाकर इस पर काम किया जाएगा और विशेष पिछड़ी जनजाति को लाभ दिलाया जाएगा, उन्होंने इसके लिए आदिम जाति मंत्रालय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
अनुराग सिंह देव ने कहा कि रेलवे में छत्तीसगढ़ के लिए 6 हजार 8 करोड़ रुपए मिले हंै जो पहले की तुलना में 9 गुना अधिक है। इसमें नई सर्वे, रेल लाइन व अन्य विस्तार शामिल है। इसके अलावा सरगुजा में अम्बिकापुर एयरपोर्ट के लिए 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोग केंद्रीय आम बजट से काफी संतुष्ट हैं। मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल के अंतराल में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है।
विपक्षी वित्तीय स्थिति को लेकर आरोप लगाते हैं पर भारत की जो इकोनॉमिक दसवें पायदान पर थी बढक़र अब विश्व के पांचवें नंबर पर आ गई है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप ङ्क्षसह, प्रबोध मिंज, अभिमन्यू गुप्ता, संतोष दास, रुपेश दुबे सहित अन्य शामिल रहे।
मुफ्त वैक्सीनेशन करने का भी कीर्तिमान
सिंहदेव ने कहा कि उज्जवला गैस योजना में 9.6 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हंै। 220 करोड़ को मुफ्त वैक्सीनेशन करने का भी कीर्तिमान भारत ने बनाया है। जनधन खाता जब खोला जा रहा था इसका विपक्षी पूछते थे क्या करेंगे, अब जितने पैसे आ रहे हैं सीधे गरीबों के खाते में आ रहे हैं।
गोवर्धन योजना में भी केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है, इसमें भी केंद्र सरकार बड़ा प्रयोग करने जा रही है। 740 एकलव्य विद्यालय में 38 हजार 800 कर्मचारियों की भर्ती केंद्र सरकार करेगी।
Published on:
08 Feb 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
