रविवार की सुबह करीब 7 बजे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस उदयपुर थाना से पहले सेनतालाब के पास पहुंची थी, इसी बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित (Bus accident) होकर सडक़ किनारे गड्ढे जाकर रुक गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 4 श्रद्धालु घायल हो गए।