
Bus-car collision
अंबिकापुर. कार सवार दो युवकों से रास्ते में खड़ी 3 युवतियों ने बुधवार की सुबह लिफ्ट लिया। युवतियों को लेकर कार कुछ आगे बढ़ी ही थी कि सामने से आ रही बस से (Bus-car accident) उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में 3 युवतियों समेत पांचों घायल हो गए। कार मालिक व 1 युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। (Road accident)
सरगुजा जिले के रघुनाथपुर-लुण्ड्रा मार्ग से होकर धौरपुर जाने वाली राजधानी बस क्रमांक सीजी 15 एबी-0815 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तहसील कार्यालय के समीप स्थित टाना बांध मोड़ पर कार क्रमांक सीजी 15 बी 8610 को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार चला रहे मालिक विशाल गोयल पिता सुमेर चंद गोयल व उसके सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कार में सवार 1 अन्य युवक व 2 युवतियां भी घायल हो गईं। सभी को अंदरुनी चोटें आई हैं। (Road accident)
3 युवतियों ने लिया था लिफ्ट
बताया जा रहा है कि मुकेश सिंह पिता सुरेश सिंह 24 वर्ष अपने निजी काम से लुण्ड्रा होते हुए विशाल गोयल की कार में सवार होकर अंबिकापुर जा रहा था। धौरपुर तहसील मुख्यालय चौक के पास खड़ी 3 युवतियां सुनीता नामदेव पिता देवेंद्र नामदेव 22 वर्ष, रितु माथुर पिता स्वर्गीय राजेश माथुर एवं चंद्रकांति पिता माझी राम 20 वर्ष ने विशाल एवं मुकेश से लिफ्ट लेकर कार में सवार हो गईं।
ये तीनों अपने अपने निजी कार्य से कहीं जा रही थी। हादसे में रितु माथुर को कई जगह अंदरूनी चोट आईं हैं, जबकि सुनीता नामदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद धौरपुर टीआई दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस को जब्त कर थाने में खड़वा दिया।
अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur Crime
Published on:
11 Dec 2019 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
