30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Central jail: सेंट्रल जेल में कैदी ने बंदी पर ब्लेड से किया हमला, लूडो खेलते समय बैरक में हुआ विवाद

Central jail: आजीवन कारावास की सजा काट रहा है आरोपी कैदी, रायपुर जेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर में किया गया है शिफ्ट, घायल बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Jul 2024, 9:33 PM IST

Central jail

अंबिकापुर. Central jail: सेंट्रल जेल अंबिकापुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने एक बंदी के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। जेल (Central jail) के ही अन्य बंदियों ने बीच-बचाव कर घायल बंदी को बैरक से बाहर निकाला और घटना की जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन के निर्देश पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बैरक में दोनों लुडो खेल रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।


कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी विनय पांडेय धारा 306 के मामले में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा है। वहीं राजपुर निवासी उत्तम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसका रायपुर जेल से स्थानांतरण कर अंबिकापुर के केन्द्रीय जेल (Central jail) में रखा गया है। बंदी विनय पांडेय व कैदी उत्तम दोनों को जेल के बैरक नंबर 8 में रखा गया है।

रविवार की शाम को बंदी लुडो खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उत्तम व विनय के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उत्तम ने हाथ में रखे ब्लेड से विनय के चेहरे पर कई बार हमला कर दिया। ब्लेड की धार से चेहरे पर 4-5 जगहों पर उसे चोटें आईं। इससे वहां हडक़ंप मच गया।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जाता है वीडियो, युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की शिकायत

नंबरदारों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान वहां मौजूद नंबरदारों ने बीच-बचाव कर घायल विनय को बैरक से बाहर निकाला और मामले की जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन के निर्देश पर घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनुशासनहीन है कैदी उत्तम

केन्द्रीय जेल (Central jail) अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि उत्तम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। जेल के अंदर अक्सर इसकी अनुशासनहीनता रही है। इसी वजह से उसे रायुपर जेल से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर शिफ्ट कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CG bulldozer: होटल ढहाने 6 बुलडोजर और पुलिस फोर्स लेकर पहुंचा प्रशासन, फिर कर दिया जमींदोज

जेल अधीक्षक का कहना- मामूली चोट

दो कैदियों के बीच विवाद हुआ है। दोनों एक ही बैरक में रहते थे। मामूली चोट है।
योगेश सिंह क्षत्री, केन्द्रीय जेल अधीक्षक अंबिकापुर