
CG Weather Alert : चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर खत्म होते ही सरगुजा संभाग सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार उत्तर से शुष्क हवा आ रही है। (weather alert) रविवार को न्यूनतम तामपन का पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सोमवार को 8.7 पर पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
Weather Alert : अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आने वाले 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं अब तक जिला व निगम प्रशासन द्वारा शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से कड़ाके की ठंड में राहगीरों, (weather alert) in रिक्शा चालक, ऑटो चालक सहित अन्य जरूरतमंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published on:
12 Dec 2023 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
