25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उल्टापानी से लेकर स्प्रिंग जैसी उछाल वाली जमीन तक, प्रकृति के अनमोल उपहारों से भरा है छत्तीसगढ़ का शिमला

Chhattisgarh's Shimla: विंध्य रेंज पर समुद्र तल से करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मैनपाट (Mainpat), पर्यटन स्थल के रूप में है विकसित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Feb 2021, 11:45 PM IST

उल्टापानी से लेकर स्प्रिंग जैसी उछाल वाली जमीन तक, प्रकृति के अनमोल उपहारों से भरा है छत्तीसगढ़ का शिमला

Mainpat road

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के शिमला (Chhattisgarh's Shimla) कहे जाने वाले मैनपाट (Mainpat) छत्तीसगढ़ प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पाट क्षेत्र है। मैनपाट विंध्य रेंज पर समुद्र तल से करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 407 वर्ग किलोमीटर में फैला पूरा पाट क्षेत्र पहाड़ी, हरियाली, झरने, नदी, खनिज पदार्थ जैसे प्राकृतिक संसाधनो के अनमोल उपहारों से भरा-पूरा है।


मैनपाट में तिब्बती कैम्प, बुद्धिष्ट मंदिर तथा अद्वितीय जलवायु प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला का एहसास कराते हैं। इसके साथ ही मैनपाट में विभिन्न बोली-भाषा एवं संस्कृतियों का भी संगम है। मांझी-मंझवार, पहाड़ी कोरवा आदिवासियों, यादवों तथा तिब्बती भाषा, बोली और संस्कृति का मेल मैनपाट को अनूठा बनाते हैं।

जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैनपाट जाने के लिए दरिमा-नवानगर से आगे करीब 15 किलोमीटर का सफर पहाड़ी पर चढ़ते हुए घुमावदार सड़क से गुजरता है। घुमावदार रास्ते के दोनों ओर हरे-भरे वृक्ष, बड़े-बड़े चट्टाने और खाई रोमांच का एहसास कराते हैं।


मनमोहक और अद्भुत पर्यटन पॉइंट
मैनपाट में करीब 20 से 25 मनमोहक पर्यटन पॉइंट हंै जो पर्यटकों को आकर्षित करते हंै। इनमे टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, फिश पॉइंट, किंग पॉइंट, परपटिया व्यू, बौद्ध मंदिर तथा अद्भुत उल्टा पानी एवं जलजली शामिल है।

उल्टा पानी में नीचे से ऊपर की ओर पानी का बहाव और इंजन बंद वाहनों का चढ़ाई पर चढऩा तथा जलजली की स्प्रिंग जैसी उछाल वाली जमीन पर्यटकों को विस्मित करती है।


वर्ष 2012 से जारी है मैनपाट महोत्सव
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2012 से मैनपाट में महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। महोत्सव में पर्यटकों के लिए मेला, एडवेंचर स्पोट्र्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी 12 से 14 फरवरी तक 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के पास किया जा रहा है जिसमें कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके ही साथ मेला, विभागीय स्टॉल, फूड जोन, एडवेंचर स्पोट्र्स का भी आकर्षण रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग