24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM बोले- भूपेश की गिरफ्तारी ऐसे ही नहीं हुई, नकली सेक्स सीडी दिखाना कोई उपकार का काम नहीं

अटल विकास यात्रा के दौरान अंबिकापुर पहुंचे सीएम डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में कही ये बात, कहा- प्रदेशाध्यक्ष के इस काम से पूरा देश हुआ है शर्मसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Sep 2018, 5:43 PM IST

CM press conference

CM press conference

अंबिकापुर. कांग्रेस ने देश में 50 वर्ष तक शासन किया लेकिन गरीबों के लिए एक भी योजना नहीं बनाईं। जबकि नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, आवास योजना सहित अन्य योजनाएं सरकार ने शुरू कीं। इसे मैं गेमचेंजर मानता हूं। विकास यात्रा लोगों के बीच जाकर इन योजनाओं के बारे में बताना है।

इनकी वजह से अगामी चुनाव में जनता का हमे आशीर्वाद मिलेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। भूपेश बघेल की गिरफ्तारी किसी जन आंदोलन, किसी सामाजिक व किसानों की समस्या को लेकर नहीं हुई है। वे कोई उपकार का काम तो नहीं करने जा रहे थे।

किसी राष्ट्रीय दल के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नकली सीडी दिखाकर सिर्फ राजनीति अथवा सत्ता पाने के लिए इस तरह की हरकत से पूरा देश व प्रदेश शर्मसार हुआ है। नकली सीडी दिखाकर किसी मंत्री का चरित्र हनन करना गलत है। इससे यह पता चलता है कि आज राजनीति का कितना पतन हो चुका है।


उक्त बातें बुधवार को अटल विकास यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने नकली सीडी मामले में पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। अब सीबीआई ने चार्जशीट पेश करती है और कहती है कि यह नकली सीडी है।

यह भी कहती है कि यह चरित्र हत्या का प्रयास था और पूरे देश व राज्य को कंलकित करने वाला था। ऐसे स्थिति में किसी राष्टीय दल का प्रदेशाध्यक्ष सिर्फ वोट बैंक के लिए यह देखे बिना कि इससे महिलाओं व युवाओं पर क्या असर पड़ सकता है।

इसके बाद अब फिर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस तरह की हरकत कर एक राजनीति दल के नेता द्वारा न केवल महिलाओं का अपमान नहीं किया है बल्कि सामाजिक तौर पर किसी के चरित्र पर कीचड़ भी उछाला गया है।


काला झंडा लेकर आएंगे तो कार्रवाई होगी
खरसिया विधायक उमेश पटेल व उनकी मां की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कोई राजनीति दृष्टि से किसी कार्यक्रम में आता है तो सबका स्वागत करते हैं। विकास कार्यों के संबंध में हम चर्चा करते हैं लेकिन अगर कोई विरोध करने काला झंडा लेकर पहुंचेगा तो कार्रवाई की ही जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग