शहर के बौरीपारा इलाका निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा (College girl kidnapped) शनिवार को राजमोहिनी देवी गल्र्स कॉलेज गई थी। छात्रा ने शाम करीब 4.30 बजे अपने पिता के मोबोइल पर फोन कर बताया कि मुझे 3-4 युवक अपहरण कर कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद पीडि़ता का मोबाइल बंद हो गया। परिजन उसके नंबर पर संपर्क करते रहे, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा।