22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां की महिलाएं बना रहीं थ्री लेयर इकोफ्रेंडली मास्क, कीमत है मात्र 15 से 17 रुपए, ये भी है खासियत

Coronavirus: जिला पंचायत सदस्य की पहल पर जिले की 25 महिला स्व-सहायता समूहों को दिया गया काम, कालाबाजारी रोकने की गई पहल

2 min read
Google source verification
यहां की महिलाएं बना रहीं थ्री लेयर इकोफ्रेंडली मास्क, कीमत है मात्र 15 से 17 रुपए, ये भी है खासियत

Women making mask

अंबिकापुर. सरगुजा में सेनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बड़ी पहल की है। जिला पंचायत सदस्य की पहल सरगुजा में 25 महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने का काम दिया गया है। इस पहल से प्रतिदिन काफी संख्या में मास्क हर दिन बनाए जाएंगे।


जिपं सदस्य आदित्येश्वर शरण ने कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखते हुए कहा है कि डब्ल्यूएचओ के मापदंड के अनुसार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से अल्कोहल बेस्ड हैंड सेनिटाइजर आसानी से बनाए जा सकते हैं। (Coronavirus)

इससे आम जनता को भी कालाबाजारी और कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने में सहायता मिलेगी, जिसे अपनाते हुए इसी मानक के अनुरूप अंबिकापुर नगर निगम ने आसानी से सेनिटाइजर बनाकर दिखाया भी और साथ में कैसे उसे लोग प्रयोग करें, इसे भी बताया। इसके बाद अब नगर निगम के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सेनिटाइजर बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है।

इस संबंध में अमीन फिरदौसी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का अमला बचाव हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर लोगों को जल्द ही सरकारी अस्पताल की तरफ से सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि जो बाजार में सेनिटाइजर और मास्क के नाम पर कालाबाजारी चल रही है, वह बंद हो।

थ्री लेयरयुक्त मास्क रियूजेबल भी है
स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय सामग्री की मदद से थ्री लेयर कपड़े के रियूजेबल मास्क तैयार किया जा रहा है। अब तक करीब 1300 मास्क तैयार किया जा चुका है और इन्हें स्थानीय स्तर पर 15 से 17 रुपये में बिक्री किया जा रहा है। 24 मार्च तक 5000 मास्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहान के जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे कपड़े के मास्क पर्यावरण अनुकूल हैं तथा इसे 3 से 4 घंटे उपयोग करने के पश्चात एंटीसेप्टिक युक्त पानी से धोने के बाद सुखाकर फिर से उपयोग किया जा सकता है।

सरगुजा जिले में कोरोना वायरस की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- coronavirus /a>