
Newborn baby
अंबिकापुर. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) एक और महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। नवजात बालिका कोरोना संक्रमित (Corona positive) नहीं है।
डॉक्टरों द्वारा अब तक यहां 6 कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव (Delivery) कराया जा चुका है लेकिन एक भी नवजात संक्रमित नहीं मिले हैं।
मंगलवार की रात बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी 20 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी (Delivery) के लिए लेबर वार्ड लाया गया था। यहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं था।
बच्चे की स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपेरशन कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। कोरोना काल में तमाम समस्याओं के बीच सुरक्षित प्रसव बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।
ऐसे माहौल में नवजात और मां दोनों की सेहत की चिंताओं के बीच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6 संक्रमित (Covid-19) महिलाओं के प्रसव कराया गया है।
इसमें सिर्फ एक महिला के मृत शिशु का जन्म हुआ था। शेष 5 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराकर डॉक्टरों ने मिसाल पेश की है। खास बात यह है कि एक भी नवजात कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर मंजू एक्का, डॉ. एसएन कुजूर, डॉ. रेणु, सिस्टर असिता शामिल रहे।
परिजन पहले ले गए थे निजी अस्पताल
जब महिला कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाई गई और उसे कोविड ओटी में ऑपरेशन के लिए भेजा गया तो परिजन ने मनमानी करना शुरू कर दिया। परिजन ने कोविड ओटी में ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया और स्वयं कोरोना पॉजिटिव महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) द्वारा निजी अस्पताल प्रबंधन को कोरोना पॉजिटिव महिला के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर निजी अस्पताल प्रबंधन ने महिला का प्रसव कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुन: परिजन महिला को ऑपरेशन कराने कोविड अस्पताल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया।
Published on:
04 Nov 2020 08:53 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
