2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking news: अंबिकापुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप, 5 दिन में जिले में मिले 3 पॉजिटिव

Covid-19: प्रयागराज से लौटे युवक में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, आरटीपीसीआर जांच में हुई पुष्टि के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में कराया जा रहा भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
Breaking news: अंबिकापुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप, 5 दिन में जिले में मिले 3 पॉजिटिव

Corona positive

अंबिकापुर. अंबिकापुर में कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। 21 वर्षीय युवक कुछ दिन पूर्व ही इलाहाबाद, प्रयागराज से शहर के कन्या परिसर रोड बिशुनपुर स्थित घर लौटा था। वह वहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।

आज सुबह आरटीपीसीआर जांच के बाद आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते प्रशासनिक, पुलिस व स्वास्थ्य अमला उसके घर पहुंच गया। उसे कोविड-19 अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है।


2 महीने तक अपने आप को ग्रीन जोन में रखने में कामयाब रहे सरगुजा जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। पिछले 5 दिन में अंबिकापुर शहर में 2 तथा मैनपाट में एक पॉजिटिव मरीज मिलने से मरीजों की संख्या अब 3 हो गई है। गुरुवार की सुबह एक और युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

युवक प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूत्रों के अनुसार वह 16 मई को वहां से लौटा था तथा उसे होम क्वारेंटाइन किया गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस अमले द्वारा उसे घर से कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।


कोविड-19 अस्पताल में हो जाएंगे 5 मरीज
अंबिकापुर के कोविड-19 अस्पताल में छात्र के भर्ती हो जाने से अब यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो जाएगी। सबसे पहले 15 मई को कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी 28 वर्षीय युवक को यहां लाया गया था, वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से लौटा था।

उसके बाद अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी 55 वर्षीय महिला को 17 मई को भर्ती किया गया था। महिला अहमदाबाद से लौटी थी। 18 मई को सूरजपुर जिले के एक युवक को भर्ती कराया गया था जो अपने 3 अन्य साथियों के साथ दिल्ली से लौटा था।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग