8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime news: Video: एएसपी से महिला बोली- मेरी बहन को लेकर भाग गया है पति, खोजने के लिए टीआई मांग रहे 25 हजार

Crime news: महिला ने दरिमा थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, कई बार खोजने व खाना के नाम पर ले चुके हैं रुपए, एडिशनल एसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 May 2025, 9:00 PM IST

Bribe demand

Woman who complaint to ASP

अंबिकापुर. एक महिला ने सरगुजा जिले के दरिमा थाना प्रभारी पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप एएसपी के समक्ष लगाया है। उसने बताया कि उसका पति उसकी बहन को लेकर भाग गया है। थाने में शिकायत (Crime news) करने गई तो उन्हें खोजने के बदले पेट्रोल-डीजल व खाना के लिए रुपए की मांग की गई। वह कई बार पैसे दे चुकी है, लेकिन अब थाना प्रभारी 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे हैं। एएसपी ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

मामला थाना दरिमा क्षेत्र के ग्राम अड़ची का है। यहां की एक महिला ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति और उसकी बहन को लेकर भाग गया है, लेकिन दरिमा पुलिस (Crime news) अब तक उन्हें नहीं खोज पाई है।

पीडि़ता का आरोप है कि जब-जब पीडि़ता के पति और बहन को पुलिस खोजने जाती है तब-तब गाड़ी और पेट्रोल के लिए पीडि़ता से पैसे की डिमांड की जाती थी, वह पुलिस को रुपए भी देती थी,

लेकिन अब तक पुलिस उसके पति और बहन को नहीं खोज पाई है। वहीं पीडि़ता अपने पति और बहन को खोजने के लिए पुलिस को कह रही है तो दरिमा थाना प्रभारी (Crime news) खोजने के एवज में 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Girl sold in Delhi: महिला ने 10वीं की छात्रा को दिल्ली में बेचा, फोन पर रोते हुए बोली- मैं देहरादून में हूं, मुझे यहां से ले चलो

Crime news: एएसपी से की शिकायत

पीडि़ता और उसके परिजन शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के साथ अंबिकापुर पहुंचकर एडिशनल एसपी से इस पूरे मामले (Crime news) की शिकायत की है।

महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही है। एएसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।