सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेटला निवासी एक नाबालिग लडक़ी को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही एक महिला काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ दिल्ली (Girl sold in Delhi) ले गई थी। किशोरी कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रही थी। करीब डेढ़ साल बाद छात्रा को साथ ले जाने वाली महिला वापस लौटी, लेकिन किशोरी उसके साथ नहीं आई।