23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Prisoner escaped: अस्पताल से आधी रात महिला बंदी फरार, जेल अधीक्षक ने महिला जेल प्रहरी को किया सस्पेंड

Prisoner escaped: अस्पताल से आधी रात महिला बंदी फरार, जेल अधीक्षक ने महिला जेल प्रहरी को किया सस्पेंड

Prisoner escaped: पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए महिला बंदी को शाम को ही लाया गया था मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रात में भाग निकली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 May 2025, 3:27 PM IST

Central jail

Ambikapur Central jail

अंबिकापुर। एनडीपीएस एक्ट के मामले में सेंट्रल जेल अंबिकापुर से एक महिला बंदी को शुक्रवार की शाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका पथरी का ऑपरेशन होना था। इसी बीच देर रात वह महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार (Prisoner escaped) हो गई। सूचना पर जेल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। इधर जेल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

शहर से लगे ग्राम खैरबार निवासी आरती सोनी पति मनोज सोनी (Prisoner escaped) को कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल को गांजे की बिक्री करते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। महिला को पथरी की बीमारी थी।

पेट में तेज दर्द होने पर 30 मई की शाम उसे जेल (Prisoner escaped) से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला बंदी को अन्य महिलाओं के साथ वार्ड में रखा गया था। उस पर नजर रखने के लिए महिला जेल प्रहरी साधना की ड्यूटी लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें:Big incident: Video: फसल को मवेशियों से बचाने लगा रखा था करंट प्रवाहित तार, चपेट में आकर 2 युवकों की मौत

Prisoner escaped: हुई फरार, जेल प्रहरी सस्पेंड

रात करीब 1-2 बजे के बीच महिला बंदी आरती सोनी जेल प्रहरी को चकमा देकर वहां से फरार (Prisoner escaped) हो गई। महिला के फरार होने के बाद वहां हडक़ंप मच गया। सूचना पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा।

इधर मणिपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने महिला जेल प्रहरी साधना को सस्पेंड कर दिया है।