
नया साल पर छत्तीसगढ़ के शिमला यानी मैनपाट में लोगों ने जमकर मजा किया। मैनपाट के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानियों कि भारी भीड़ देखने को मिली।

लोगों ने अलग-अलग अंदाज में नया साल मनाया। मैनपाट अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए यहां सैलानियों की भीड़ रहती है।

मैनपाट के पर्यटन स्थल टाइगर पाइंट, वाटरफॉल में लोगों ने प्रकृति का लुत्फ उठाया.जलजली क्षेत्र में लोगों ने कांपती धरती में जमकर आनंद लिया।

मैनपाट में शासन ने जो सुविधाएं बढ़ाई है उसका असर भी साफ देखा जा सकता है। लोग पक्के रास्तों से आसानी से मैनपाट आ जा सकते हैं।

इस साल मैनपाट में ज्यादा सैलानी आए. साल 2025 में मछली नदी में मून स्टार कैंपिंग का आयोजन किया गया.जहां मैनपाट आने वाले लोगों के लिए रुकने की व्यवस्था करवाई गई।

मैनपाट बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है. लोग नया साल मनाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अलग-अलग तरीके से लोग नया साल मना रहे हैं।