अंबिकापुर. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर डीजल से भरा टैंकर गुरुवार की सुबह फूलीडूमर घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद डीजल लूटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी बाल्टी, डिब्बा व बर्तन लेकर डीजल लूटने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। इस दौरान काफी मात्रा में डीजल बह चुका था।