4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपीएल सीजन-2 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पर आईएमए सुपर किंग्स का कब्जा, डॉ. अनुराग बने मैन ऑफ द सीरिज

DPL season-2: डॉक्टर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल मैच में डॉक्टर्स-20 टीम को एकतरफा मुकाबले में 83 रनों से हराया, नगर के गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिता का हुआ समापन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Mar 2024, 8:27 AM IST

cricket_1.jpg

Winner team IMA super kings

अंबिकापुर. DPL season-2: नगर के गांधी स्टेडियम में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 (डीपीएल-2) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 23 मार्च को आईएमए सुपर किंग्स व डॉक्टर्स-20 टीमों के मध्य खेला गया। इसमें आईएमए सुपर किंग्स की टीम ने एकतरफा मुकाबले में डॉक्टर्स-20 टीम को 83 रनों से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन करने वाले आईएमए सुपर किंग्स के खिलाड़ी डॉ. अनुराग प्रताप सिंह को मैन ऑफ द सीरिज से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता समापन अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा आईजी अंकित गर्ग, नगर सेना के संभागीय सेनानी राजेश पांडेय, डीआईजी सुजीत कुमार व डॉ. जीडी सिंह उपस्थित थे।


डीपीएल-2 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को नगर के गांधी स्टेडियम में आईएमए सुपर किंग्स व डॉक्टर्स-20 टीमों के मध्य खेला गया। डॉक्टर्स-20 के कप्तान डॉ. अजय गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

डॉ. सुधांशु किरण रवि की कप्तानी में उतरे आईएमए सुपर किंग्स के खिलाडिय़ों ने इस मौके को भुनाया और निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 136 रन बना डाले। टीम के लिए डॉ. अनुराग ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डॉ. सुशील राय ने 16, डॉ. अनुराग व डॉ. पुष्पेंद्र पटेल ने 11-11 तथा डॉ. सूर्या ने 11 रनों की पारी खेली।

डॉक्टर्स-20 के बॉलर अभिषेक वाजपेयी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स-20 टीम के खिलाड़ी लगातार विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 12वें ओवर में ही 53 रन बनाकर ढेर हो गई। डॉक्टर्स-20 के बल्लेबाज रंजीत सोनी को छोडक़र कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

आईएमए सुपर किंग्स के गेंदबाज नवीन द्विवेदी ने 4 व डॉ. अनुराग प्रताप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। इस तरह आईएमए सुपर किंग्स की टीम ने 83 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। मैच का लुत्फ स्टेडियम में मौजूद काफी संख्या में दर्शकों ने उठाया। मैच का प्रसारण यू-ट्यूब पर लाइव भी किया गया।

अंपायर्स की भूमिका में राजेश अग्रवाल व रोचक मेवाती तथा कॉमेंटेटर की भूमिका में धनंजय सिंह, मोंटी सिंह व आशुतोष प्रजापति रहे। मंच का संचालन डॉ. योगेंद्र सिंह गहरवार ने किया।

इस दौरान आईएमए की अध्यक्ष डॉ. अंजु गोयल, डॉ. दामले, डॉ. आरएन परीडा, डॉ. अर्पण सिंह चौहान, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. अल्का सिंह, डॉ. हर्षप्रीत सिंह, डॉ. रितेश गुप्ता, विवेक दुबे, अभिषेक गुप्ता, राजू शर्मा, अनिल साहू, विपिन पटनायक, चंद्रहास शर्मा, ओमप्रकाश, अमजद खान, सलीम, अतुल, धनंजय, साहिल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


जमकर मना जश्न, मिला पुरस्कार
जीत के बाद आईएमए सुपर किंग्स के खिलाडिय़ों, उनकी फैमिली व समर्थकों ने ढोल-नगाड़े व आतिशबाजी के बीच जमकर जश्र मनाया। वहीं सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें प्रतियोगिता की विजेता टीम आईएमए सुपर किंग्स को मुख्य अतिथि आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के हाथों विजेता ट्रॉफी तथा डॉक्टर्स-20 टीम को उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं फाइनल मैच में नाबाद 62 रन व 3 विकेट लेने वाले डॉ. अनुराग प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।


ये भी किए गए पुरस्कृत
प्रतियोगिता में गेंद व बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डॉ. अनुराग प्रताप सिंह को मैन ऑफ द सीरिज से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में 221 रन व 15 विकेट लिए।

वहीं होली वॉरियर्स के डॉ. अहमद को बेस्ट बैट्समैन (228 रन) तथा डॉक्टर्स-20 के अभिषेक वाजपेयी (18 विकेट) को बेस्ट बॉलर से पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा अंपायर्स, बेस्ट दर्शक समेत प्रतियोगिता में सहयोग के लिए अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें विजेता व उपविजेता टीम के अलावा रेड बुल, आयुष-11, होली वॉरियर्स, लाइफ स्टार-11, डेंटल इलेवन, जीएमसी-11 की टीमें शामिल थीं।