
Women dead body
अंबिकापुर. प्रेमनगर वन परिक्षेत्र की ओर से उदयपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश किए दंतैल हाथी ने मंगलवार की सुबह ग्राम परसा में ईंट भ_ा में मजदूरी करने वाली एक महिला को कुचल कर मारने के बाद कुछ ही देर में अटेम नदी के किनारे एक वृद्ध की भी जान ले ली। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
वन अमले की दंतैल हाथी को नियंत्रित करने की सारी कोशिशें फेल नजर आ रही है। 4 दिन के भीतर इस हाथी ने 4 लोगों की जान ले ली है और पीछे-पीछे घूम रहे वन विभाग के अफसर लाचार नजर आ रहे हैं। वहीं पिछले 5 दिन में हाथी के हमले में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है।
गौरतलब है कि दंतैल हाथी ने 5 जनवरी को सूरजपुर जिले के ग्राम देवनगर में दो लोगों की जान ले ली थी। यहां उत्पात मचाने के बाद हाथी प्रेमनगर वन क्षेत्र की ओर से होते उदयपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया। मंगलवार की सुबह लगभग 4.30 बजे हाथी जंगल से निकलकर ग्राम परसा में ईंट-भ_ा के पास पहुंच गया।
यहां अपने पति के साथ मजदूरी करने वाली कोरबा जिले के रजगामार थानांतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी 19 वर्षीय अहिल्या पति अजय कुमार बाहर निकली तो हाथी के ठीक सामने आ गई। उसे भागने का मौका नहीं मिला और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। हाथी के गांव में घुसने की खबर से दहशत फैल गई, लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।
दौड़ाकर बुजुर्ग को पटका, मौत, पत्नी की बची जान
हाथी ईंट-भ_ा के समीप एक महिला को मारने के बाद परसा बस्ती के किनारे अटेम नदी के समीप बने घर के पास पहुंच गया। इस घर में रहने वाले 60 वर्षीय बंधन पिता रामायण मझवार व उसकी पत्नी बुधनी हाथी को देखकर जान बचाने भागने लगे।
पत्नी विपरीत दिशा में भागने से बच गई, लेकिन हाथी ने वृद्ध को को दौड़ाकर पकड़ लिया और सूंड से उठाकर पटकने के बाद कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से ग्रामीण काफी दहशत में हैं।
अभी हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र के चकेरी जंगल में है, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उस पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को उसके नजदीक नहीं जाने व छेड़छाड़ नहीं करने की समझाइश दे रहे हैं।
Published on:
08 Jan 2019 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
