इधर सोमवार को महिला एसडीओ प्रभाकर खलखो पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचीं। एसडीओ ने परिवार को चावल, दाल, तेल, सब्जी, दोना-पत्तल सहित अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने करीब ७० हजार के मुआवजा प्रकरण बनाये जाने और उसके खाते में राशि डाले जाने की जानकारी भी दी। अब फिर से पीडि़त परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुट गया है।