
Elephants killed villager
अंबिकापुर. सरगुजा व कोरिया जिले में इन दिनों ने हाथियों ने आतंक मचाकर रखा है। आए दिन इनके द्वारा घरों को तबाह किया जा रहा है। बारिश में आशियाने टूट जाने से लोग स्कूल, आंगनबाड़ी भवन व सामुदायिक भवन में रातें गुजार रहे हैं। दहशत ऐसी है कि रात होते ही ग्रामीण अपना घर छोड़कर स्कूलों में रह रहे हैं। हाथी कई लोगों की जान भी ले चुके हैं।
इसी तारतम्य में रविवार की सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण का 6 हाथियों के दल से सामना हो गया। इस दौरान हाथियों ने उसे फुटबॉल की तरह उछाल-उछालकर खेला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जंगल में हाथियों से जान बचाकर भागे ग्रामीण की सूचना पर वन अमला तो मौके पर पहुंच गया लेकिन हाथियों के घटनास्थल के आस-पास ही डटे होने के कारण उन्हें ग्रामीण की लाश बरामद करने में 4 घंटे लग गए।
उदयपुर ब्लॉक के ग्राम अमगसी निवासी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ करमू रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे गांव से लगे रमपुरहिन घुटरी जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान उसका सामना 6 हाथियों के दल से हो गया। वह जान बचाने भागा लेकिन हाथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे सूंड से उछाल-उछालकर फुटबॉल की तरह खेला।
वहीं पैरों से कुचल दिए जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर जंगल में ग्रामीण लबदू को भी हाथियों ने देख लिया था लेकिन वह भागकर एक बड़े पत्थर के पीछे छिप गया। इससे उसकी जान बच गई। वह भागता हुआ गांव आया और हाथियों द्वारा लक्ष्मी प्रसाद को मार डालने की सूचना दी।
वन अमला व पुलिस की टीम पहुंची
ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला जंगल के समीप पहुंचा लेकिन हाथियों के वहीं डटे होने के कारण वे लाश को बरामद नहीं कर पाए। सूचना पर पुलिस की टीम भी पहुंची। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे ग्रामीण का शव जंगल से बाहर लाया जा सका।
25 हजार की दी सहायता राशि
सूचना पर एसडीओ फॉरेस्ट एसबी चंदेल, लखनपुर थाना प्रभारी एसके केरकेट्टा, राजस्व अमला तहसीलदार सुधीर खलखो, पटवारी धनेश्वर सिंह व उपेंद्र सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वहीं शेष 3 लाख 75 हजार की राशि प्रकरण बनाकर उपलब्ध कराने की बात कही।
इस दौरान वन विभाग के श्याम बिहारी सोनी, विश्वास दास वैष्णव, मिट्ठू राजवाड़े वनपाल, कमलेश राय उप वन क्षेत्रपाल, वन रक्षक गिरीश बहादुर सिंह, दिनेश तिवारी, बुधसाय राजवाड़े, ऋषि कुमार, दलगंजन यादव, महेंद्र राम, मनोज कुमार, मौजूद रहे। इसके अलावा वहां पहुंचे जनपद अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मण्ड़ल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, अजीत सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
Published on:
05 Aug 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
