11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्जर सड़क को ठीक कराने लोगों ने किया प्रदर्शन, बोले- आने-जाने में हो रही काफी परेशानी

कंडम सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
cg news

जर्जर सड़क को ठीक कराने लोगों ने किया प्रदर्शन, बोले- आने-जाने में हो रही काफी परेशानी

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भंडारीपारा के लोगों ने शुक्रवार को कंडम सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मोहल्ले में आधा किमी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कीचड़ सड़क पर जमा है। आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका प्रशासन और पार्षद की निष्क्रियता के चलते लोगों में आक्रोश भड़क रहा है।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शीतलापारा तालाब से दूधनदी तक करीब आधा किमी पीएम मद से बनी सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। दलदल में तब्दील सड़क पर आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कंडम सड़क को ठीक कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन और भंडारीपारा वार्ड की महिला पार्षद सुनीता यादव से फरियाद कर चुके हैं।

बावजूद सड़क को ठीक नहीं कराया जा रहा है। पीएम मद से बनी सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से रोड गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस दौरान मोहल्लेवासियों के साथ कांग्रेसी नेता नवाज अली ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रियता हो गया है। नगर के लोग कीचड़ से होकर जाने को मजबूर हैं। नगर पालिका प्रशासन भंडारीपारा के लोगों के प्रति उदासीन बना हुआ है। भंडारीपारा में भाजपा पार्षद होने के बाद भी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्रेमवती यादव, सुरजा बाई, चंदाबाई साहू, गंगा यादव, श्यामा बाई, बृज बाई, गेंदवती, ललिता देवांगन, खम्मन पटेल, शिव नारायण यादव पूर्व पार्षद, सुनील यादव, मुकेश साहू, झगरु यादव, हेमलाल साहू, नारायण पुरी गोस्वामी ने कहा कि भंडारी पारा की पार्षद से सड़क ठीक कराने के लिए गुहार किए तो अपनी जिम्मेदारी से पल्लाझाड़ लिया है। इस सड़क को पीएम मद से बनने का हवाला देकर छोड़ दिया गया है। इसकी बार-बार पालिका में शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नहीं की जा रही है।

नगर पालिका में तो भर्राशाही मची है। सीसी रोड पर सीसी और नाली पर नाली का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। ६ इंच की मोटाई और तीन-दो-एक के अनुपात में मानक में सीसी रोड का निर्माण किया जाना अनिवार्य है। कमीशनखोरी के चक्टर में न तो मानक को पूरा किया जा रहा है न ही लेयर पर ठेकेदार ध्यान दे रहे हैं। मौके पर सब इंजीनियर भी नहीं रहते हैं। उधर, भंडारी पारा में सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका की निष्क्रियता से कंडम सड़क नहीं बन पा रही है।