9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां के सभी ब्लॉकों में स्थापित किए जाएंगे फूड पार्क, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

Food Park: छत्तीसगढ़ शासन (Chhattisgarh Government) की औद्योगिक नीति (Industrial policy) के तहत की जा रही स्थापना, फूड पार्क के लिए जमीन आधिपत्य की कार्रवाई शुरु, 3 विकासखंड (Block) में जमीन कर लिया गया हे आधिपत्य, जिले में खनिज संसाधन भी प्रचूर मात्रा में उपलब्ध

less than 1 minute read
Google source verification
Food park

Demo pic

अंबिकापुर. Food Park: छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत जिले के सभी 7 विकासखंडों में उद्योग विभाग द्वारा फूड पार्क की स्थापना की जा रही है।

फूड पार्क हेतु भूमि चिन्हांकन के साथ ही आधिपत्य की कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर, सीतापुर एवं लुण्ड्रा में चिन्हांकित शासकीय भूमि का आधिपत्य कर लिया गया है। विकासखण्डों में फूड पार्क की स्थापना होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम रिखी में 8 हेक्टेयर, सीतापुर के ग्राम उलकिया में 8.920 हेक्टेयर, लुण्ड्रा के ग्राम जमीरा में 17.032 हेक्टेयर, बतौली के ग्राम गोविंदपुर में 4 हेक्टेयर, मैनपाट के ग्राम डांगबुड़ा में 3.812 हेक्टेयर, अम्बिकपुर के ग्राम मेण्ड्रा कला में 6 हेक्टेयर तथा लखनपुर के ग्राम टपरकेलाखुर्द में 9.834 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया है। जिले में 3 ओद्योगिक क्षेत्र स्थापित किये गए है।

इनमें बनारस रोड में अद्र्धशहरी औद्योगिक क्षेत्र में 9.49 एकड़ में 23 प्लॉट, औद्योगिक क्षेत्र गंगापुरखुर्द में 12.25 एकड़ में 52 प्लॉट तथा औद्योगिक क्षेत्र अजिरमा में 4 एकड़ में 14 प्लॉट का आवंटन किया गया है।

Read More: अब मछलियां बेचकर महिलाएं करेंगी बंपर कमाई, यह अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट


जिले में प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध
सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य तथा कृषि प्रधान होने के साथ ही यहां अपार वन एवं अनमोल खनिज संसाधन भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

वनोपज, हर्बल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु वनांचल उद्योग पैकेज, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजग़ार योजना, स्टार्ट अप योजना, स्टैंड अप योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है।

जिले के औद्योगिक इकाइयों द्वारा औद्योगिक नीति के तहत 2019-20 में 109, 2020-21 में 129 तथा 2020-21 में 148 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग